29 Mar 2024, 17:08:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोपोर में सुरक्षा बलों ने लश्कर के 3 सहयोगियों को किया गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 1:09PM | Updated Date: Jun 21 2020 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बारामूल। उत्तर कश्मीर के सोपोर जिला में सुरक्षा बलों ने आंतकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक पिस्तौल  और अन्य हथियार बरामद किए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को  बताया कि आरोपियों के नाम शबीर अहमद मीर उर्फ मौलवी, मोहम्मद अब्बास मीर और फातिम नबी भट उर्फ डॉक्टर है। सभी सोपोर निवासी हैं। उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सोपोर जिले के तारजू में राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।
 
अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने लश्कर से जुड़े इन तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से चीन की बनी हुई एक पिस्तौल, दो पिस्तौल मैग्जीन और 73 गोलियां तथा अन्य सामग्री बरामद की। उन्होंने कहा कि बोमई पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले दिन में और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »