25 Apr 2024, 02:30:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

श्रीनगर : तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 12:51PM | Updated Date: Jun 21 2020 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को घेराबंदी और  तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। एक पुलिस अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की  खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और  जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने श्रीनगर के निचले इलाके जूनिमार और जदिबल समेत कई  जगहों पर घेराबंदी की तथा वहां से बाहर निकलने के सभी रास्ते बंद कर दिये। 
 
पुलिस ने आतंकवादियों को समर्पण के लिए कहा। कोई प्रतिक्रिया ना मिलने पर  सुरक्षा बलों ने इलाके में लक्षित मकानों की घेराबंदी कड़ी कर दी और आसपास  के मकानों में रह रहे लोगों को दूसरे स्थानों पर जाने के लिए कहा। सुरक्षा बल के जवान उन मकानों की ओर बढ़े , तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने  स्वाचालिक हथियारों से गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में  गोलियां चलाई। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में एक आतंकवादी ढेर हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »