नई दिल्ली। रविवार को लगने वाले इस साल के पहले सूर्य ग्रहण को लेकर सभी कई तरह के कयास लगा रहे हैं। ज्यादातर जानकारों का कहना है कि यह सूर्यग्रहण कुछ राशियों के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में इसके लिए क्या उपाय हो सकते हैं ये भी लोग जानना चाहते हैं। 21 जून को यह सूर्य ग्रहण 9 बजकर 15 से लेकर दोपहर 3 बजकर 4 मिनट तक लगा रहेगा। यह ग्रहण मंगल के नक्षत्र में पड़ने वाला ग्रहण होगा। इस ग्रहण को लेकर बताया जा रहा है कि यह कई देशों पर नकारात्मक असर डालेगा। विशेषज्ञों की माने तो यह सूर्य ग्रहण ऐसे समय में पड़ने वाला है जब राहु-केतु समेत कुल छह ग्रह वक्री हैं।
इसलिए यह ग्रहण कष्टकारी हो सकता है। लेकिन ग्रहण को लेकर ज्योतिषियों का कहना है कि इस ग्रहण के प्रभाव को कम किया जा सकता है। ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए कुछ खास मंत्रों का जप करने से आने वाली दिक्कतें टाली जा सकती हैं। ऐसे माना जाता है कि ग्रहण काल के समय जो सूतक काल होता है उसी समय मंत्रों का जाप किया जाता है और ऐसा करने से ही ग्रहण की नेगेटिव पॉवर कम हो जाती है। इस बार सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले यानी 20 जून को रात करीब 9 बजकर 25 मिनट से लगने वाला है। इसी दौरान आप कुछ खास मंत्रों का उच्चारण कर सकते हैं। आईये आपको बताते हैं वो मंत्र क्या हैं।
तीन खास मंत्र
'तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन। हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥१॥'
विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत। दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥२॥'
"ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात"
इन मंत्रों का जाप कर ग्रहण काल में आने वाली दिक्कतों से काफी हद तक पार पाया जा सकता है। बस इस दौरान सूतक काल का ध्यान रखें।