25 Apr 2024, 10:09:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाने पर राजद नाराज, PM मोदी को लिखा पत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 6:21PM | Updated Date: Jun 19 2020 6:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल ने चीन के मुद्दे पर बुलायी गई सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित नहीं किये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज कुमार झा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिख कर कहा है कि राज्यसभा में उनकी पार्टी के पांच सदस्य हैं और बिहार में उनकी पार्टी प्रमुख विपक्षी दल है। झा ने कहा है कि राष्ट्रीय महत्व की इस बैठक में कई छोटे दलों को आमंत्रित किया गया है जबकि राजद को नहीं बुलाया गया। राज्यसभा में उनकी पार्टी के पांच सदस्य है, साथ ही बिहार विधानसभा में राजद सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार शाम सर्वदलीय बैठक बुलायी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »