23 Apr 2024, 14:02:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस ने रक्तदान और अनाथों को भोजन कराकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 5:57PM | Updated Date: Jun 19 2020 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन उत्तराखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान, अनाथ बालिकाओं को भोजन, असहायों को खाद्यान्न आदि वितरित कर मनाया। गांधी के जन्मदिन के अवसर पर देहरादून स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की देखरेख में नि:शुल्क रक्त दान शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया। इससे पूर्व कांग्रेसजनों ने सिंह के नेतृत्व में भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। 
 
सिंह ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर तनाव के कारण भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए जिससे पूरा देश दु:खी है। हम सब कांग्रेसजन गलवान घाटी में भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक झडप में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों की शहादत पर शोक प्रकट करते हुए जवानों के अदम्य साहस और योगदान की सराहना करते हुए देश की रक्षा के लिए शहीद हुए वीर सपूतों की शहादत को नमन करते हैं तथा  नके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। इस कार्यक्रम से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने तिलक रोड़ स्थित बाल बनिता आश्रम पहुंच कर अनाथ बच्चों को भोजन, फल वितरण किया। 
 
तत्पश्चात रायपुर विधानसभा क्षेत्र के आमवाला रायपुर रोड, किददूवाला, कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के कालिन्दी एन्क्लेव तथा मसूरी विधानसभा में जरूरतमंदों को खाद्यान्न, मास्क, सैनिटाइजर, फल आदि का वितरण कर राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित शिविर में रक्तदान करने वालों में प्रदेश महामंत्री ताहिर अली, हरिकृष्ण भट्ट, विनोद धनोशी, राहुल रौबिन, अमन सिंह, सौरभ, आदर्श सूद, दिनकर, हर्ष शंकर, हरजोत सिंह, अमित, विजय चन्द्र, अम्बर खण्डूरी, महेश जोशी, मोहित रतूड़ी, सौरभ, हरप्रीत सिंह आदि शामिल थे। 
 
रक्तदान शिविर में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के डॉ. मीनाली राजत, दीपक राज, आशीष खाली, अनिता सकलानी, विजय नेगी, चन्द्रमोहन बिष्ट आदि ने अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री पी.के.अग्रवाल, राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, गोदावरी थापली, पूर्व मंत्री अजय सिंह, विशेश आमंत्रित सदस्य सुभाष चैधरी, निवर्तमान मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि,, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश सचिव राजेश शर्मा, शांति रावत सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »