29 Mar 2024, 02:16:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोशल मीडिया के जरिए घर-घर पहुंचाई जाएंगी मोदी सरकार की नीतियां : महाजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 5:52PM | Updated Date: Jun 19 2020 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में आज जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक से ‘जन-जागरण अभियान’ का शुभारम्भ किया गया।
 
इस अवसर पर केंद्र की मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान उपलब्धियों तथा प्राप्तियों के बारे में एक विशेष बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता के नाम जारी किया गया पत्र तथा मोदी सरकार 2.0 के कार्यकाल की उपलब्धियों और प्राप्तियों के बारे में छपे फोल्डर का विमोचन सह-प्रभारी अरुण शर्मा, सुरेश महाजन, जनार्दन शर्मा, राजेश कंधारी और सुखविंदर पिंटू ने किया। शर्मा ने कहा कि 27 जून को राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअल रैलियां होने जा रही हैं।
 
उन्होंने कहा कि इन रैलियों का उद्देश्य केंद्र सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां तथा पंजाब सरकार की नाकामियों को उजागर करना और जो केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये के जो आर्थिक पैकेज को जारी किया है, उसके बारे में आम जनता को जागरुक करवाना है। जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन ने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर भाजपा अपने अधिकतम राजनीतिक कार्य सोशल मीडिया के माध्यम से कर रही है। इसके चलते वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से रैलियों की भी शुरुआत की गई है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »