25 Apr 2024, 15:28:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत-चीन सीमा विवाद पर सरकार का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण : आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 5:47PM | Updated Date: Jun 19 2020 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी  (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि भारत चीन सीमा जैसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दे पर केंद्र में बैठी भाजपा सरकार देश की जनता से झूठ बोल रही है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भारत और चीन सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर सरकार का रवैया बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार से देश कुछ सवालों का जवाब चाहता है।
 
भारत-चीन सीमा पर हुई घटना को लेकर आज पूरा देश आक्रोशित है। ऐसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दे पर केंद्र में बैठी भाजपा सरकार देश की जनता से झूठ क्यों बोल रही है? दिल्ली में ही होने वाली ऑल पार्टी मीटिंग में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न बुलाना, केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की क्षीण मानसिकता को दर्शाता है।
 
आप सांसद ने कहा कि आज भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बैठक करने जा रहे हैं, परंतु उससे पहले कुछ सवाल हैं, जिनका देश जवाब चाहता है। काफी लंबे समय से भारत-चीन सीमा विवाद चल रहा है। यह खबर भी सुनने में आई कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसको लेकर दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता भी चली। इसके बावजूद एक ऐसी घटना घटी, जिसको लेकर आज पूरा देश आक्रोशित है। देश के लोगों के मन में गुस्सा है। 
 
कई प्रकार के प्रश्न जनता के मन में उठ रहे हैं, परंतु  केंद्र में बैठी भाजपा सरकार का जो रवैया रहा है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले केंद्र सरकार ने कहा कि हमारे तीन जवान शहीद हुए हैं, फिर बताया गया कि हमारे 20 जवान शहीद हुए हैं। केंद्र सरकार ने यह झूठ भी बोला कि हमारा कोई भी सैनिक चीन के कब्जे में नहीं है, परंतु कल मीडिया के माध्यम से यह खबरें आई कि चीन ने दस भारतीय सैनिकों को रिहा किया।
 
उन्होंने मीडिया के माध्यम से प्रश्न पूछते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दे पर केंद्र में बैठी भाजपा सरकार देश की जनता से झूठ क्यों बोल रही है? उन्होंने कहा कि यह देश की जनता के साथ एक विश्वासघात है, जो केंद्र की सरकार कर रही है। जवानों की शहादत की सही जानकारी न देना, आंकड़े छिपाना, देश को गुमराह करना, सीमा विवाद जैसे मसले पर सही जानकारी देश की जनता को न देना, यह देश की जनता के साथ एक बहुत बड़ा विश्वासघात है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »