20 Apr 2024, 16:52:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गलवान घाटी की खूनी झड़प के 3 दिन बाद चीन ने 2 मेजर समेत 10 जवानों को छोड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 3:27PM | Updated Date: Jun 19 2020 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लेह। Lac पर हुई हिंसक झड़प में चीनी सेना ने भारतीय सेना के 10 जवानों को बंधक बना लिया था। खबरों के अनुसार, चीनी सेना ने 2 दो मेजर सहित 10 भारतीय जवानों को बंधक बनाया था। जिनको 3 दिन के बाद रिहा करा लिया गया है। सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

सेना ने कल बयान में कहा था कि इस कार्रवाई में कोई भारतीय सैनिक लापता नहीं है। सेना की ओर से यह बयान नहीं जारी किया गया है कि कोई जवान बंधक बनाया गया था या नहीं, खबरों के अनुसार, चीनी सेना ने 2 मेजर सहित 10 जवानों को बंधक बनाया था, जिन्हें 3 दिन बाद रिहा करा लिया गया है। इससे पहले जुलाई, 1962 में चीनी सेना ने भारतीय सैनिकों को बंदी बनाया था। गलवान घाटी में युद्ध के दौरान करीब 30 भारतीय जवान शहीद हुए थे और दर्जनों जवानों को चीनी सेना ने पकड़ लिया था, जिन्हें बाद में रिहा कराया गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »