25 Apr 2024, 13:25:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आईना दिखाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शर्मनाक : प्रियंका गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 2:34PM | Updated Date: Jun 19 2020 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार सच्चाई सामने लाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जो अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। श्रीमती गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार एफआईआर करके सच्चाई पर पर्दा नहीं डाल सकती। जमीन पर इस आपदा के दौरान घोर अव्यवस्थाएं हैं।
 
सच्चाई दिखाने से इनमें सुधार संभव है लेकिन राज्य सरकार पत्रकारों पर, पूर्व अधिकारियों पर, विपक्ष पर सच्चाई सामने लाने के लिए प्राथमिकी दर्ज करवा दे रही है जो शर्मनाक है।" इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमे कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव में भूख से पीड़तिों पर स्टोरी करना स्क्रॉल वेबसाइट की पत्रकार सुप्रिया पर भारी पड़ गया है। उसके खिलाफ वाराणसी के रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »