19 Apr 2024, 20:35:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तान ने कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 3:26PM | Updated Date: Jun 6 2020 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित अग्रिम चौकियों और गांवों पर अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करोल मटराई और चंदवा में सीमा पार से गोलीबारी देर रात करीब 12.45 बजे शुरू हुई। सीमा की निगरानी कर रहे सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी तड़के तीन बजे तक जारी रही लेकिन भारतीय पक्ष की ओर से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गोलीबारी से सीमावर्ती इलाके निवासियों में दहशत फैल गई, जो अपनी सुरक्षा के लिए भूमिगत बंकरों में रात बिताने को मजबूर हुए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »