18 Apr 2024, 21:38:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना से 67.59 लाख लोग संक्रमित, 3.95 लाख लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 10:21AM | Updated Date: Jun 6 2020 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड 19) से  दुनिया भर में अब तक 67.59 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 3.95 लाख से अधिक  की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस  से दुनिया भर में अब तक 67,59,061 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 3,95,461 लोगों  की मृत्यु हो चुकी है। इस वायरस से संक्रमित 2,721,983 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका विश्व भर में पहले और ब्राजील दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर है।
 
दूसरी तरफ इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्रिटेन दूसरे और ब्राजील तीसरे क्रम पर है। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के  रिकॉर्ड 9887 नये मामले दर्ज किये गये हैं और अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 236,657 हो गई है। वहीं इस दौरान 294 लोगों की मृत्यु होने से  मृतकों की संख्या बढ़कर 6642 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 115,942 सक्रिय मामले हैं, जबकि 114,073 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब  हुए हैं।
 
विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना महामारी  से अब तक 1,897,239 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,09,042 लोगों की मृत्यु  हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 645,771 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और  35,026 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 4,49,834 लोग प्रभावित हुए हैं  तथा 5520 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में भी इस संक्रमण के कारण हालात  लगातार खराब होते जा रहे हैं।
 
यहां अब तक इस महामारी से 2,83,311 लोग  संक्रमित हुए हैं तथा 40,261 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। यूरोपीय देश  इटली में इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक इसके कारण 33,774  लोगों की मौत हुई है और 2,34,531 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। स्पेन में अब  तक 2,40,978 लोग संक्रमित हुए है जबकि 27,134 लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक  महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 83,030 लोग संक्रमित हुए हैं  और 4634 लोगों की मृत्यु हुई है।
 
यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1,89,569 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,111 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1,83,271 लोग संक्रमित हुए हैं और 8613 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोरोना से अब तक 1,68,340 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4648 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 1,67,156 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 8134 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। मेक्सिको में 13170, बेल्जियम में 9566, कनाडा में 7703,  नीदरलैंड में 6005, पेरू में 5162, स्वीडन में 4639, इक्वाडोर में 3534,  स्विट्जरलैंड में 1920, आयरलैंड में 1670 और पुर्तगाल में 1465 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 89,249 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 1838 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »