20 Apr 2024, 12:28:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना से 64.98 लाख लोग संक्रमित, 3.86 लाख की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 10:43AM | Updated Date: Jun 4 2020 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड 19) से दुनिया भर में अब तक 64.98 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 3.86 लाख से अधिक की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) के  ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 64,98,486 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 3,85,649 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इस वायरस से संक्रमित 27,06,352 मरीज ठीक हो चुके हैं।
 
कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका विश्व भर में पहले और ब्राजील दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्रिटेन दूसरे और इटली तीसरे क्रम पर है। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 9304 नये मामले दर्ज किये गये हैं और अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,16,919 हो गई है। वही इस दौरान 260 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6075 हो गई है।
 
देश में इस समय कोरोना के 106,737 सक्रिय मामले हैं, जबकि 104,107 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं। विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना महामारी से अब तक 1,851,520 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,07,175 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 584,016 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 32,548 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 4,32,277 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 5,215 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में भी इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2,79,856 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 39,728 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक इसके कारण 33,601 लोगों की मौत हुई है और 2,33,836 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।
 
स्पेन में अब तक 2,40,326 लोग संक्रमित हुए है जबकि 27,128 लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 83,022 लोग संक्रमित हुए हैं और 4634 लोगों की मृत्यु हुई है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1,88,450 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,021 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1,82,370 लोग संक्रमित हुए हैं और 8,551 लोगों की मौत हुई है।
 
तुर्की में कोरोना से अब तक 1,66,422 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4,609 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 1,60,696 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 8,012 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। मेक्सिको में 11729, बेल्जियम में 9522, कनाडा में 7498, नीदरलैंड में 5977,  पेरू में 4897, स्वीडन में 4542, इक्वाडोर में 3486, स्विट्जरलैंड में 1920, आयरलैंड में 1659 और पुर्तगाल में 1447 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 80,463 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 1688 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »