28 Mar 2024, 17:07:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लॉकडाउन में हुई अजब-गजब शादी - खाने बना कुछ ऐसा कि....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2020 12:13AM | Updated Date: Jun 3 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के कारण कई लोगों की शादियां टल गई। लेकिन इस लॉकडाउन में भी कई लोगों ने कम लोगों के साथ शादियां कर ली है। कुछ ऐसी ही अजब-गजब शादी हुई है एटा शहर कोतवाली क्षेत्र के रेशू मोहल्ला में। यहां लॉकडाउन के नियमों का न सिर्फ पालन किया गया, बल्कि फिजूल शाही खर्चे को भी न करने का संदेश दिया गया। दरअसल इस शादी घराती-बाराती मिलाकर 11 लोग शामिल हुए, जिनके लिए 21 रसगुल्ले, 101 पूड़ियां और 11 कटोरी सब्जी की ही व्यवस्था की गई और शादी में खर्च होने वाले पैसों में से 50 हजार रुपये का सेनिटाइजर, मास्क, राशन बांटकर गरीबों में बांटनकर उनकी मदद का भी संकल्प लिया गया।
 
अलीगढ़ जनपद के थाना गांधी पार्क के मोहल्ला अवतार नगर में रहने वाले रवि यादव पुत्र रामवीर यादव की शादी 29 मई को तय हुई थी। लड़के के पिता ने मात्र 5 लोगों का पास बनवाकर थाना कोतवाली नगर निवासी संतोष यादव की पुत्री नीतू यादव के साथ शादी की रस्में पूरी कराई। शादी सम्पन्न हुई और विदा करवा कर अपने ग्राम अवतार नगर वापस आ गए। शादी में 6 घराती और 5 बराती शामिल हुए।
 
दिलचस्प ये रहा कि वधू पक्ष से भोजन की जो व्यवस्था की गई थी, उसमें भी खाना खराब न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया। सभी 11 लोगों के भोजन के लिए 21 रसगुल्ले और 101 पूड़ियां और 11 कटोरी सब्जी की व्यवस्था की गई थी। यही नहीं दोनों पक्ष के लोगों ने शादी में खर्च होने वाले पैसों में से 50 हजार रुपये असहाय लोगों को सेनेटाइजर, मास्क, राशन बांटकर उनकी मदद भी की है।
 
इस संबंध में विवाहित जोड़े ने कहा कि हमलोगों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए शादी की है। यह भी जीवन में एक यादगार पहचान बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोरोना जैसी महामारी से बचना है, तो लॉकडाउन के नियमों का पालन अवश्य करें। देश को इस महामारी से बचाएं घर पर रहें। सुरक्षित रहें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »