23 Apr 2024, 19:40:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना महामारी के कारण राजनीतिक प्रचार अभियान में दिक्कतें आएंगी : नड्डा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 3:16PM | Updated Date: May 30 2020 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज माना कि कोविड-19 के वैश्विक महामारी के कारण लोकतांत्रिक राजनीति में बड़ा बदलाव आएगा और राजनीतिक दलों को प्रचार अभियान में दिक्कतें आएंगी। नड्डा ने यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक पूरा होने के अवसर पर एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल पर कहा कि कोरोना की वजह से जीवन शैली में बदलाव आया है।
 
जनजीवन में तमाम तरह के प्रतिबंध होने के कारण राजनीतिक प्रचार अभियान में दिक्कतें आएंगीं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने तकनीक के सहारे संगठन के नीचे के स्तर तक संपर्क को कायम कर लिया है लेकिन आम जनों के बीच प्रचार अभियान में दिक्कतें आएंगी लेकिन वे दिक्कतें सभी राजनीतिक दलों को पेश आएंगी। समय के अनुसार प्रचार के तरीकों में बदलाव किया जाएगा। लेकिन इसमें सबके लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना जरूरी होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »