29 Mar 2024, 00:37:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP विधायक ने विराट को दी अनुष्का से तलाक लेने की सलाह!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2020 12:11AM | Updated Date: May 28 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इस समय कोरोना वायरस ने सभी को अपने घरों में कैद किया हुआ है। ऐसे में इस वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण आजकल ऑडियंस OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म या वेब सीरीज देखकर अपना समय बिता रहे हैं। वहीँ इन दिनों पाताल लोक की खूब चर्चा है। जी दरअसल इस फिल्म की कहानी और किरदारों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन अब ये वेब सीरीज विवादों में फंसती नजर आ रही है। 
आप सभी को बता दें कि वेब सीरीज में गाजियाबाद से राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल की तस्वीर का इस्तेमाल उनकी इजाजत के बगैर किया गया है और इसी बात को लेकर विवाद अब इतना गहरा गया है कि बीजेपी नेता ने विराट को अनुष्का से तलाक लेने तक की हिदायत दे दी है। जी हाँ, आपको याद हो इस वेब सीरीज पर सबसे पहले एक वकील ने एतराज जताते हुए अनुष्का के खिलाफ नोटिस जारी किया था।
 
वहीँ इसके बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने लोनी थाने में शिकायत देकर मांग की है कि वेब सीरीज की निर्माता अनुष्का शर्मा के खिलाफ रासुका लगाया जाए। इसी के साथ अब एक और खबर के अनुसार विधायक ने इस मामले पर विराट कोहली को सलाह दी है। जी दरअसल विधायक का कहना है कि 'विराट कोहली अनुष्का शर्मा ने तलाक ले लें।' हाल ही में भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि, 'विराट कोहली देश भक्त हैं, देश के लिए खेले हैं। उन्हें अनुष्का को तलाक दे देना चाहिए तुरंत। निश्चित तौर पर उनका इसमें ना कोई रोल होगा, ना वो इस तरह के किसी मसले में शामिल होंगे। इस तरह अब चर्चाएं तेज हो चली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »