20 Apr 2024, 05:45:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

31 मई के बाद भी रहेगा लॉकडाउन इन बातो से मिल रहे हैं ये संकेत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 2:20PM | Updated Date: May 25 2020 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब मामले पहले से कहीं अधिक तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। भारत में अब कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 139K तक पहुंच गई है जबकि 4,021 लोगों की मौत हो चुकी है। लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को खत्म होने वाला है। 

 
अभी तक केंद्र की तरफ इस बारे में कोई फैसला नहीं आया है कि लॉकडाउन समाप्त किया जाएगा या फिर आगे बढ़ेगा। अब इसी क्षेत्र में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सलाह दी है और इसे देख कर लगता है कि देश में लॉकडाउन 31 मई से आगे भी जारी रहेगा। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चिंता व्यक्त की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने देश के महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना, चंडीगढ़, तमिलनाडु और बिहार को लेकर चेतावनी जारी की है। जिस तेजी के साथ इन राज्यों में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं उसे रोकने के लिए लॉकडाउन बढ़ाना जरूरी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »