29 Mar 2024, 15:53:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पहले ही दिन 332 में से 80 उड़ानें हुईं रद्द, दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हंगामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 11:46AM | Updated Date: May 25 2020 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दो माह के लंबे लॉकडाउन के बाद सोमवार से देश भर के अधिकांश एयरपोर्ट से घरेलू विमान सेवा की शुरुआत हुई। लेकिन पहले ही दिन राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज रवाना होने वाली कुल 332 फ्लाइटों में से 80 फ्लाइट रद किए गए हैं। इसे लेकर यात्रियों के बीच गुस्सा है। इन्होंने शिकायत की है कि बिना किसी तरह की पूर्व सूचना के ही एयरलाइनों ने फ्लाइटें रद कर दी।

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से देश के विभिन्न जगहों के लिए अलग-अलग एयरलाइंस के लिए अलग- अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। साथ ही यात्रियों के लिए फूड स्टॉल भी खुल चुके हैं। इस क्रम में एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने पहले ही सभी एयरपोर्ट के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल जारी कर दिया था ताकि कुछ सावधानियों और नियमों का सख्ती से पालन किया जा सके।

एयरपोर्ट पर चहल-पहल : इस क्रम में आज सुबह 4.45 बजे यहां से महाराष्ट्र के पुणे के लिए पहली उड़ान रवाना हुई। सोमवार सुबह 7.45 बजे गुजरात के अहमदाबाद  एयरपोर्ट पर देश की पहली घरेलू उड़ान पहुंची। सुबह दस बजे तक अहमदाबाद, बंगलुरू, चैन्नई, मुंबई से सात विमानों की लैंडिंग आइजीआइ एयरपोर्ट पर हुई।

सतर्कता के साथ सफर : पूरी सतर्कता व एहतियात के साथ लंबे लॉकडाउन के बाद सोमवार को घरेलू विमानों की शुरुआत हुई। दिल्ली-भुवनेश्वर विस्तारा फ्लाइट में सवार यात्रियों ने अपनी सुरक्षा के लिए  फेस शील्ड का इस्तेमाल किया। फ्लाइट में सवार BJD सांसद अनुभव मोहंती ने कहा, 'बजट सत्र के समय से ही मैं दिल्ली में था। अब मैं अपने राज्य ओडिशा लौट रहा हूं।'  केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को ऐलान किया था कि 25 मई से देश भर में घरेलू विमानों की शुरुआत हो जाएगी। नॉवेल कोरोना वायरस के कारण भारत में 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है। इसके तहत तमाम घरेलू विमानों को भी रोक दिया गया था। 

SOPs के अनुसार : एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने पहले ही सभी एयरपोर्ट के लिए एसओपी जारी कर दिया था जिसके तहत कुछ सावधानियों और नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया। SOPs के अनुसार, एयरपोर्ट को हर तरह की तैयारी के लिए पहले ही आगाह कर दिया गया। इसमें कहा गया कि यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था इस तरह सुनिश्चित कराई जाए ताकि शारीरिक दूरी का पालन हो सके। इसके लिए यात्रियों के बीच एक कुर्सी रखी गई जिसपर उचित तरीके से मार्कर/टेप आदि लगाया गया।

राज्यों की ओर से उड़ानों के जरिए आने वाले यात्रियों के लिए जारी अलग-अलग SOP मुसीबत खड़ी कर रही है। अधिकतर राज्यों में क्वारंटाइन किया जाना ही मसला बना है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ ने घरेलू फ्लाइटों के शुरू होने पर अपनी आपत्तियां जतानी शुरू कर दी है। 

हालांकि केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने पहले कहा था कि बगैर लक्षणों वाले यात्रियों के आरोग्य सेतु एप की जांच करने के बाद जाने की अनुमति दे दी जानी चाहिए। इसके साथ ही तमाम यात्रियों को उनके फोन पर अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु एप रखने को कहा गया है। इसके अलावा चेक-इन काउंटर्स पर भी ऐसी व्यवस्था की गई कि वहां भीड़ न जमा हो सके। एयरपोर्ट स्टाफ को पर्सनल प्रोटेक्शन किट (PPE), फेस मास्क, सैनिटाइजर आदि की सुविधाएं मुहैया कराई गई है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »