25 Apr 2024, 16:36:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना: विश्व में पौने तीन लाख से अधिक लोगों की मौत, 39.61 लाख लोग....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2020 12:22AM | Updated Date: May 10 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग/जिनेवा/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण निरंतर बढ़ता ही जा रहा है और विश्वभर के 187 देशों एवं क्षेत्रों में अब तक 3961594 लोग इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं तथा 275397 लोगों की जान जा चुकी हैं। भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और यह 60 हजार के आंकड़े के करीब पहुंच चुका है। संक्रमण के 50 हजार से अधिक मामलों वाले विश्व भर के देशों में भारत 14वें स्थान पर है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस संक्रमण से अब तक 59662 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 1981 लोगों की मौत हुई है।
 
देश में अब तक 17847 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियंिरग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से दुनिया में सर्वाधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा यहां सबसे अधिक 12.84 लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार विश्व के तीन देशों में दो-दो लाख तथा छह देशों में संक्रमितों की संख्या एक-एक लाख से ऊपर पहुंच चुकी है जबकि भारत समेत पांच देशों में यह संख्या 50 हजार से अधिक हो चुकी है।
 
विश्व की महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 1284708 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 77201 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप में गंभीर रूप से प्रभावित देश इटली में इस महामारी के कारण अब तक 30201 लोगों की मौत हुई है और अब तक 217185 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। स्पेन कोविड-19 के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 222857 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 26299 लोगों की इसके कारण मृत्यु हो चुकी है। इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में अब तक 83976 लोग संक्रमित हुए हैं और 4637 लोगों की मृत्यु हुई है।
 
इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे। इस बीच, कोरोना वायरस से संक्रमण और मौत के मामले में यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी हालात काफी खराब हैं। फ्रांस में अब तक 176202 लोग संक्रमित हुए हैं और 26233 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 170588 लोग संक्रमित हुए हैं और 7510 लोगों की मौत हुई है।
 
इसके अलावा ब्रिटेन में भी हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं तथा संक्रमण के मामले में यह इटली के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गया है। यहां अब तक इस महामारी से 212629 लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 31316 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है। अन्य देशों की भांति रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप लगातार तेजी से बढ़ रहा है।
 
रूस में कोरोना संक्रमण के मामले दो लाख के करीब पहुंच गये हैं। वहां अब तक 198676 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 1827 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हुई है। ब्राजील की स्थिति भी गंभीर होती जा रही है, जहां अब तक 146894 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10017 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या 135569 हो गयी है तथा इससे अब तक 3689 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 106220 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6589 लोगों की इसके कारण मौत हुई है।
 
कोरोना से बेल्जियम में 8581, नीदरलैंड में 5440, कनाडा में 4697, स्वीडन में 3220, मैक्सिको में 3160, स्विट्जरलैंड में 1823, आयरलैंड में 1429, इक्वाडोर में 1704, पुर्तगाल में 1126 और इंडोनेशिया में 959 लोगों की मौत हो गयी है। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 28 हजार 554 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 623 लोगों की मौत हुई है। एक अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में अब तक 13645 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 214 लोगों की मौत हुयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »