26 Apr 2024, 00:39:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस राज्य में 30 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन, 7 जून तक बंद रहेंगे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2020 12:15AM | Updated Date: Apr 10 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है। इसकी अवधि 14 अप्रैल को खत्म होने जा रही है। इस बीच ओडिशा सरकार ने Lockdown को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला ले लिया है। इसके साथ ही सरकार ने राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को 17 जून तक बंद रखने का निर्णय भी लिया है। इस संबंध में केंद्र सरकार को जानकारी देने के साथ ही ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र से कहा है कि राज्य में 30 अप्रैल तक रेलवे और विमान सेवा को बहाल न किया जाए।
 
कोरोना संक्रमण का खतरा अब तक कम नहीं हुआ है। केंद्र द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन की अवधि भी अब खत्म होने वाली है। इस बीच ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके पूर्व बुधवार को पीएम मोदी के साथ हुई सर्वदलीय बैठक में भी ज्यादातर राज्यों ने वर्तमान हालातों को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की थी। कर्नाटक को छोड़कर अन्य राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने का कहा था।
 
देश में कोरोना से बने वर्तमान हालातों के मद्देनजर इसकी संभावना बेहद कम है कि लॉकडाउन में एकसाथ राहत दी जाए। केंद्र सरकार लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से राहत दे सकती है। इसमें जिन राज्यों और इलाकों में कोरोना का खतरा नहीं है वहां छूट दी जा सकती है वहीं अन्य इलाकों में लॉकडाउन जारी रह सकता है।
 
देश में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ रहे है। बीते कुछ दिनों में इसमें काफी तेजी आई है। अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगभग 6 हजार तक पहुंच चुकी है। इतनी सख्ती के बावजूद भी कोरोना के मरीज दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। इससे सरकार चिंतित है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »