28 Mar 2024, 21:11:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना कहर - गोवा कांग्रेस के विधायक दान देंगे 30 फीसदी वेतन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 6:39PM | Updated Date: Apr 9 2020 7:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक दिन पहले कहा था कि राज्य के सभी भाजपा विधायकों ने अपने वार्षिक वेतन का 30 फीसदी कोरोना राहत कोषों के लिए दान करने की घोषणा की है। इसके बाद विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी गुरुवार को इसी तरह का फैसला लिया है। विपक्ष के नेता दिगंबर कामत ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा, "कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधीजी के फैसले के तहत अगले एक साल के लिए सभी गोवा कांग्रेस विधायकों का 30 फीसदी वेतन कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जाएगा। 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के कुल पांच विधायक हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »