19 Apr 2024, 21:13:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुंबई में अब दक्षिण कोरिया से आयी रैपिड किट से होगी कोरोना जांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 5:48PM | Updated Date: Apr 9 2020 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण मुंबई में कोरोना के मरीजों के लिए रैपिड टेस्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) दक्षिण कोरिया से 1 लाख टेस्टिंग किट्स जल्द खरीदेगी। कोरोना के मरीजों का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार ने रैपिड टेस्टिंग करने की अनुमति दे दी है। दक्षिण कोरिया से किट्स आते ही मुंबई में मरीजों की रैपिड टेस्टिंग होनी शुरू हो जाएगी।
 
इस रैपिड टेस्टिंग से ये पता चलेगा कि किसी व्यक्ति संक्रमित है या नहीं। इससे कोरोना संदिग्ध और पॉजिटिव पेशंट में पहचान करना आसान हो जाएगा।जिनमें रैपिड टेंस्टिंग के बाद इन्फेक्शन पाया जाएगा सिर्फ उन्हीं की जांच करके कोरोना के मरीजों का जल्दी से पता लगाया जा सकेगा। देश में महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक मरीज पाए गए हैं। पूरे देश में अभी तक ये वायरस 150 लोगों की जान ले चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »