19 Apr 2024, 14:34:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में कोरोना से 166 की मौत, 5734 संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 11:40AM | Updated Date: Apr 9 2020 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में वृद्धि होने के साथ ही यह 5734 पर पहुंच गयी है तथा संक्रमण के कारण अब तक 166 लोगों की मौत हुयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। 

पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 540 नये मामले सामने आने के साथ ही अब तक इसके 5734 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 65 विदेशी मरीज भी शामिल हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान 17 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 166 हो गया है। अभी तक कोरोना संक्रमित 473 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

बुधवार की तुलना में गुरुवार को संक्रमितों और मृतकों की संख्या में थोड़ी कमी आयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा सूची के अनुसार देश में कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक 1135 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 72 लोगों की मौत हो गयी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान आठ लोगों की मौत हुयी और 117 लोग संक्रमित हुए हैं।

दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है जहां 738 लोग इससे पीड़ति हुए हैं और आठ लोगों की मौत हुयी है। इसके बाद दिल्ली में सबसे अधिक 669 लोग संक्रमित हैं और नौ लोगों की मौत हुयी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 93 लोग संक्रमित पाये गये। तेलंगाना में अब तक 427 लोग संक्रमित हुए हैं और सात लोगों की मौत हुयी है। केरल में 345 लोग संक्रमित हुए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में 381 लोग संक्रमण के शिकार हैं और अब तक तीन लोगों की मौत हुयी है।

सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 361 लोग संक्रमित हैं और चार लोगों की मौत हुयी है। दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 348 और कर्नाटक में 181 लोग संक्रमित हैं तथा क्रमश: चार और पांच लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में पिछले 24 घंटे के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हुयी। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 158 हो गयी है और चार लोगों की मौत हुयी है। मध्य प्रदेश में 229 और गुजरात में 179 लोग संक्रमित हैं तथा क्रमश: 13 और 16 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान गुजरात में तीन और लोगों की मौत हुयी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »