28 Mar 2024, 23:49:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हम भूखे पेट युद्ध नहीं जीत सकते : शिवसेना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 12:16AM | Updated Date: Apr 9 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र में सत्ताधारी दल शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी और राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर निशाना साधा है। शिवसेना ने आरोप लगाया है कि सभी ने प्रधानमंत्री केयर फंड में दान तो किया लेकिन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान नहीं दिया। शिवेसना ने मोदी सरकार से पूछा कि 'क्या विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने की योजना है? अच्छा होगा कि कम से कम उस काले धन को भारत वापस लाया जाए।
 
शिवसेना ने कहा कि' मुंबई जैसे शहर केंद्र को 2.5 लाख करोड़ देता है। इसका कम से कम 25 प्रतिशत महाराष्ट्र को दिया जाना चाहिए ताकि उद्धव ठाकरे भी पीएम मोदी के साथ मिलकर कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को लड़ सकें। पार्टी ने कहा कि 'अगर कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में लोग हमारे सैनिक हैं, तो हम अपने सैनिकों को कैसे भूखा रखेंगे? भूखे पेट से युद्ध नहीं जीते जा सकते। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »