24 Apr 2024, 16:17:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में कोरोना के 773 नये मामले, 35 की मौत, ये है सभी राज्यों की पुरि लिस्‍ट...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 10:59AM | Updated Date: Apr 8 2020 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमितों के नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 5194 हो गयी है तथा इसके कारण 35 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 149 पहुंच गया है। कोरोना से अबतक 402 लोगों को निजात दिलायी जा चुकी है जबकि 4643 लोगों का इलाज किया जा रहा है।  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार रात नौ बजे तक देश भर में एक लाख 14 हजार से अधिक लोगों की कोरोना संबंधी जांच की जा चुकी थी। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार की सुबह जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना से पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक संक्रमण और मौत के मामले महाराष्ट्र से सामने आये जहां अब तक 1018 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 64 लोगों की मौत हो गयी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 19 लोगों की मौत हुयी और 270 लोग संक्रमित हुए हैं। देश के 31 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा सूची के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:- 
राज्य................संक्रमित....ठीक हुए.....मौत 
आंध्र प्रदेश .........305.........1.............4 
अंडमान निकोबार...10..........0............0 
अरुणाचल प्रदेश......1...........0............0 
असम..................27..........0.............0 
बिहार..................38..........0.............1 
चंडीगढ़................18..........7.............0 
छत्तीसगढ़ ............10..........9.............0
 दिल्ली ...............576........21............9 
गोवा ..................7..........0..............0 
गुजरात................165.......25...........13 
हरियाणा ..............147.......28...........3 
हिमाचल प्रदेश......18..........2.............1 
जम्मू और कश्मीर..116........4............2 
झारखंड.................4..........0............0 
कर्नाटक...............175.......25...........4 
केरल..................336........70..........2 
लद्दाख..................14.........10..........0 
मध्य प्रदेश...........229........0..........13
 महाराष्ट्र...............1018.......79........64 
मणिपुर.................2............0..........0 
मिजोरम...............1.............0..........0 
ओडिशा .............42...........2...........1 
पुड्डुचेरी ...............5.............1...........0 
पंजाब ...............91.............4...........7 
राजस्थान .........328...........21.........3 
तमिलनाडु.........690...........19..........7 
तेलंगाना ..........364...........35.........7 
त्रिपुरा ...............1...............0...........0 
उत्तराखंड .........31.............5...........0 
उत्तर प्रदेश........326..........21..........3 
पश्चिम बंगाल ....99...........13..........5 
कुल................5194.......402......149 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »