28 Mar 2024, 23:02:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विहिप नेता ने कोरोना से मुकाबले के लिए दिये दो करोड़ रु.

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 7:15PM | Updated Date: Apr 7 2020 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. गोका राजू गंगा राजू ने कोरोना विषाणु की महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम केयर्स कोष और आंध्र प्रदेश सरकार को एक- एक करोड़ रुपये दान के तौर पर दिये हैं। विहिप नेता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने इसके अलावा दिल्ली में रहने वाले पाकिस्तान से विस्थापित शरणार्थियों के बीच एक लाख रुपये की खाद्य सामग्री वितरित कराई है। डॉ. गंगा राजू वर्ष 2014 से 2019 तक आंध्र प्रदेश के नरसापुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »