20 Apr 2024, 10:34:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM गहलोत ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिया धन्यवाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 12:48PM | Updated Date: Apr 7 2020 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहे चिकित्सकों सहित सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को धन्यवाद दिया है। गहलोत ने इस मौके आज सोशल मीडिया के जरिए कहा कि हम अपने डॉक्टरों, नर्सों और सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को धन्यवाद देते हैं, जो भारत और दुनिया भर में कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई को लड़ रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि उनकी निस्वार्थ सेवा, बलिदान और अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों का इलाज करना मानवता के लिए एक महान सेवा है। उन्होंने भारत रत्न एवं सितार वादक पंडित रविशंकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके  जादुई संगीत ने दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »