20 Apr 2024, 14:13:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, पुंछ में की गोलीबारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 12:31PM | Updated Date: Apr 7 2020 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड 19) के प्रकोप के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के आज सुबह करीब सात बजकर 40 मिनट पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले के मनकोटे सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इससे पहले पाकिस्तान ने सोमवार को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »