28 Mar 2024, 15:25:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोविड-19: एमजॉन इंडिया सौ करोड़ रुपये जुटायेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 6:36PM | Updated Date: Apr 6 2020 6:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एमज़ॉन इंडिया ने वर्ल्ड विजन इंडिया के सहयोग से विश्वव्यापी कोरोना वायरस (कोविड-19) की महामारी से प्रभावित जरूरतमंदों की मदद के लिये 100 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यहां जारी बयान के अनुसार एमज़ॉन इंडिया ने वर्ल्ड विज़न इंडिया के साथ भागीदारी कर कोविड-19 से प्रभावित जरूरतमंदों की मदद के लिये सौ करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। एमजॉन प्रायोजकों के योगदान की राशि के अतिरिक्त 10 प्रतिशत अधिक राशि उपलब्ध करायेगी।
 
इस राशि का उपयोग कोरोना वायरस की रोकथाम, निवारक उपायों और स्वच्छता उत्पादों के वितरण के लिये की जायेगी। दान की गई राशि कर मुक्त होगी। वर्ल्ड विज़न इंडिया बच्चों, परिवारों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (मास्क, हैंड सेनिटाइजर, साबुन और अन्य व्यक्तिगत स्वच्छता वस्तुएं) वितरित कर रहा है। उनकी टीमें आवश्यक स्वास्थ्य सलाह और मनो-सामाजिक सहायता भी प्रदान कर रही हैं। हालात को सामान्य करने के लिये विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर काम किये जा रहे हैं। एमज़ॉन ने दान देने लिये 15 अप्रैल शाम छह बजे तक समय निर्धारित किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »