20 Apr 2024, 20:03:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4067 हुई, 109 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 11:42AM | Updated Date: Apr 6 2020 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में वृद्धि होने के साथ ही यह 4067 पर पहुंच गयी है तथा संक्रमण के कारण अब तक 109 लोगों की मौत हुयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की सोमवार सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है और अब तक इसके 4067 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 65 विदेशी मरीज भी शामिल हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से देशभर में अब तक 109 लोगों की मौत हुई है जबकि 291 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

देश में कोरोना से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 690 लोग संक्रमित हैं तथा 45 लोगों की मौत हो गयी है, दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है जहां 571 लोग इससे पीड़ति हुए हैं और पांच लोगों की मौत हुयी है। इसके बाद दिल्ली में सबसे अधिक 503 लोग संक्रमित हैं और सात लोगों की मौत हुयी है। तेलंगाना में अबतक 321 लोग संक्रमित हुए हैं और सात लोगों की मौत हुयी है। केरल में 314 लोग संक्रमित हुए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। 

राजस्थान में 253 लोग संक्रमण के शिकार हैं लेकिन अब तक किसी की मौत नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश में 227 लोग संक्रमित हैं और दो लोगों की मौत हुयी है। आंध्र प्रदेश में 226 और कर्नाटक में 151 लोग संक्रमित हैं तथा क्रमश: तीन और चार लोगों की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 106 हो गयी है और दो लोगों की मौत हुयी है। मध्य प्रदेश में 165 और गुजरात में 122 लोग संक्रमित हैं तथा क्रमश: नौ और 11 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में छह, पश्चिम बंगाल में तीन तथा बिहार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »