28 Mar 2024, 22:09:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महिला ने कुत्ते से छीनी रोटी, 3 दिन तक बच्चियां रहीं भूखी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 12:10AM | Updated Date: Apr 6 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 14 अप्रैल तक पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। इस बीच बिहार के भागलपुर से एक दर्दनाक तस्‍वीर सामने आई है। दरअसल, भागलपुर में सड़क के किनारे रोटी का एक टुकड़ा पड़ा हुआ था। उस रोटी के टुकड़े को खाने के लिए जैसे ही एक कुत्ता वहां पहुंचता है तभी वहां दो महिलाएं आ जाती हैं। दोनों महिलाएं कुत्ते को वहां से भगाकर उस रोटी के टुकड़े को उठा लेती हैं। ये पूरा वाकया वहीं पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिस किसी ने भी इस वीडियो को देखा वो कांप गया।
 
गरीबों पर भोजन का ऐसा संकट छाया है कि अब सड़क पर फेंके गए खाने को भी गरीब उठाने लगे हैं। वहीं भुखमरी की दूसरी कहानी भी भागलपुर से ही है, जहां तीन अनाथ बहनों को पेट की आग बुझाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगानी पड़ी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »