23 Apr 2024, 12:17:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कश्मीर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 106 हुयी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 7:42PM | Updated Date: Apr 5 2020 7:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में रविवार को कोरोना वायरस (कोविड 19) से संक्रमित 14 और लोगों की पहचान के साथ ही जम्मू-कश्मीर में संक्रमित की संख्या बढ़कर 106 हो गयी है। घाटी में लगातार दूसरे दिन 14 नये लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है। इससे पहले शनिवार को भी घाटी के 14 और जम्मू के तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी थी।
 
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कश्मीर प्रमंडल में 14 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 106 हो गयी है। इनमें से 86 लोग कश्मीर घाटी के और 18 जम्मू के हैं। उन्होेंने कहा कि संक्रमितों में से 100 का इलाज किया जा रहा है और दो की मौत हो चुकी है जबकि चार को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »