मुम्बई। महाराष्ट्र में कोविड-19 के 55 नए पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में अब संक्रमित लोगों की संख्या 635 से बढ़कर 690 हो गई। महाराष्ट्र में शनिवार तक कोविड -19 कुल 32 मौतें दर्ज की गईं। महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस रोगियों की संख्या 690 हो गई है। वायरस से ग्रस्त 55 नए लोगों की पहचान हुई है, जिसमें मुंबई में 29, पुणे-17, पीसीएमसी-4, अहमदनगर-3, औरंगाबाद-2 शामिल हैं।अब तक 56 लोगों को ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी ले चुके हैं।