16 Apr 2024, 14:28:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच आई ये अच्छी खबर, मिलेगा सुकून क्‍यों की...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 1:33PM | Updated Date: Apr 5 2020 1:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली।  इस समय दुनिया के तमाम लोगों के मन में इस बीमारी का डर बैठा हुआ है। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों के बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर लोगों को थोड़ा सुकून मिल सकता है। दरअसल बात यह है कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित कई मरीजों के रिपोर्ट निगेटिव आए हैं। इतना ही नहीं कुछ मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है।
 
जबकि कुछ क्वारनटीन हैं और जल्दी ही घर भेज दिये जाएंगे। भारत में कोविड-19 की बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। भारत में कोरोनावायरस से पीड़ित कई लोग ठीक हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, देश में कोविड-19 से पीड़ित तकरीबन 10 फीसदी मरीज ठीक हो रहे हैं। वहीं देश में कोरोना वायरस के कारण मृतकों की संख्या भी कम है। खबरों के मुताबिक, भारत में जिन लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है उनमें से कुछ लोग पहले ही अन्य बीमारियों के शिकार बन चुके थे। बताया जा रहा है कि भारत में अप्रैल माह में कोरोनावायरस से पीड़ितों के मामले कम हो जाएंगे।
 
क्योंकि, इस माह में गर्मी बढ़ने लगती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, ज़्यादा गर्मी वाले क्षेत्रों में कोविड-19 का खतरा कम होता है। जबकि शीत प्रदेशों में यह तेजी से फैल सकता है। इसका ताजा उदाहरण है अमेरिकी, इटली, फ्रांस, स्पेन जैसे देश। अगर भारतीय लोग सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हैं तो कोरोना वायरस को देश से भगाना कोई मुश्किल काम नहीं है। वहीं बाहरी लोगों के साथ संपर्क बढ़ाने से कोविड-19 और भी फैलने की संभावना बढ़ती है। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए 21 दिनों तक लॉकडाउन जारी किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »