28 Mar 2024, 17:44:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना ने विजय माल्या की जगाई इंसानियत, बोले मैं पूरे 9 हजार करोड़ का...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 12:15PM | Updated Date: Apr 5 2020 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत की बैंको से 9000 हजार करोड़ रुपए लेकर 2016 में भागकर लंदन में बसने वाले विजय माल्या ने भारत के लॉकडाउन पर ट्वीट किया है। शराब कारोबारी विजय माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस के लिए बैंक से 9000 हजार करोड़ का कर्ज लिया था कर्ज चुका न पाने के कारण माल्या भारत से लंदन में पलायन कर गए। 

भारत ने उन्हें भगौड़ा घोषित कर दिया। कर्ज चुका न पाने के कारण उन पर लंदन की अदालत में केस चल रहा है। 31 मार्च को विजय माल्या ने ट्वीट करते हुए पैसे वापस करने की बात करते हुए लिखा सरकार ने पूरे भारत को लॉकडाउन करके रखा है ऐसा किसी ने सोचा नहीं था मैं इसका सम्मान करता हूं। लेकिन इसके कारण मेरी सभी कंपनियों का काम ठप हो गया है। 

सभी तरह की मैन्युफैक्चरिंग बंद है फिर भी मैं इसके बावजूद कर्मचारियों को उनके घर नहीं भेज रहा हूं और उसकी कीमत चुका रहा हूं सरकार को इसमे हमारी मदद करनी होगी। आगे माल्या ने लिखा की मैंने कई बार बैंक का सारा लौटाने का ऑफर दिया। लेकिन मेरी बात न तो बैंक सुनने को तैयार है और ना ही प्रवर्तक निदेशालय मदद करने को तैयार है मुझे उम्मीद है कि इस मुश्किल की घड़ी में वित्त मंत्री उनकी बात सुनेंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »