29 Mar 2024, 01:19:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

15 अप्रैल से इन खास शर्तों के साथ खुल जाएगा लॉकडाउन, सरकार ने की ये तैयारी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 12:02PM | Updated Date: Apr 5 2020 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन किया था जो 14 अप्रैल को पूरा होने जा रहा है और 15 अप्रैल से लॉकडाउन खुल जाएगा। इसके लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। लेकिन लॉकडाउन पूरी तरह से नहीं खुलेगा बल्कि इसे लेकर कुछ बंदिशे रहेंगी जिनके बारे में आपको जान लेना जरुरी है। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान स्कूल व कॉलेज बंद ही रहेंगे। लेकिन टेक्निकल व व्यवसायिक कॉलेज खोलने की तैयारी है।
 
कई लोग ऐसे हैं जो लॉकडाउन के कारण कई जगहों पर फंसे हुए हैं उनकी सहायता इस दौरान की जाएगी। बाजार व मंडियों को खोला जाएगा। लेकिन माल्स और मल्टीप्लेक्स को बंद ही रखने की योजना है। सरकार का जोर 15 के बाद भी कही भी किसी रूप में भीड़ न लगने देने का है। सरकार पहले उन जिलों से लॉकडाउन सबसे पहले हटाएगी जहाँ संक्रमण नहीं है या कम है। जो शहर या जिले इसके लिए हॉटस्पॉट हैं वहां से धीरे धीरे लॉकडाउन हटाया जाएगा। इनमे खास जांच की जाएगी।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर 15 अप्रैल से लॉकडाउन खुलता है तो भी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करना होगा। हालातों को काबू में लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। जो लोग फंसे हैं उन्हें पहले निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जरूरतमंद तक समय से भोजन पहुंचाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की भी मदद लें। सरकार 1000 करोड़ रुपये का कोरोना केयर फंड तैयार करेगी। इसका उपयोग जांच बढ़ाने के लिए किया जाएगा ,जरूरी उपकरणों जैसे वेंटीलेटर, मास्क, सेनिटाइजर, पीपीई आदि की व्यवस्था की जाएगी। स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी करना सरकार का उद्देश्य है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »