29 Mar 2024, 12:59:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 10:39PM | Updated Date: Apr 3 2020 10:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज गति तक आंधी चल सकती है तथा बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान है अगले 24 घंटों के दौरान मराठवाड़ा, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ बारिश होने के आसार है दिन का तापमान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और केरल के कुछ हिस्सों में सामान्य से काफी ऊपर रहो पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से ,सिक्किम, ओडिशा, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अत्यधिक नीचे दर्ज किया गया।
 
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। खरगोन (पश्चिम मध्य प्रदेश) में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और कुछ स्थानों पर  तथा अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार  0830 बजे से शुक्रवार 0830 बजे तक  गरज के साथ वर्षा हुई।
 
हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार  0830 बजे से शुक्रवार 0830 बजे तक आंधी तूफान का प्रभाव रहो पिछले २४ घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर तथा  पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से ,सिक्किम और जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात राज्य, कोंकण ,गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में शुष्क मौसम रहा।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »