20 Apr 2024, 13:02:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण फंसे विदेशी पर्यटकों के लिए दो दिन पहले  एक पोर्टल बनाया गया  और अब तक 500 विदेशी पर्यटकों ने पूछताछ की गयी है। स्ट्रॉन्डेड इन इंडिया पोर्टल पर इन पर्यटकों ने अपने देश लौटने और खाने-पीने तथा जरूरत की चीज़ों की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की है।  इन पर्यटकों ने अपनी वीसा का समय बढ़ाने और दिल्ली तथा मुम्बई आने के बारे में भी पूछा है ताकि उन्हें अपने देश लौटने की फ्लाइट मिल सके।

पर्यटन मंत्रालय ने  24 घंटे का एक हेल्पलाइन 1363 भी बनाया है, जिससे वे पूछताछ कर सकते हैं। सरकार ने होटलों से कहा है कि वे पर्यटकों का ख्याल रखे और उन्हें सहयोग करे तथा उन्हें कोई असुविधा न होने दे।  पर्यटन मंत्रालय विदेश मंत्रालय से मिलकर इन पर्यटकों की समस्या सुलझाने में लगा है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »