29 Mar 2024, 12:37:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केजरीवाल ने बताई दिल्‍ली में कोरोना वायरस की स्थिीति, कहा - यहां...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2020 12:02AM | Updated Date: Apr 2 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19)  के संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है और फिलहाल 112  संक्रमित अस्पताल में हैं जिसमें से केवल एक वेंटीलेटर पर है। केजरीवाल ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि निजामुद्दीन मरकज से कुल 2346  लोगों को निकाला गया है जिसमें 536 अस्पताल और 1810 को क्वारंटीन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कुल 120 संक्रमित आये हैं जिसमें से 112 अभी अस्पताल में हैं। इसमें से एक वेंटिलेटर पर है और दो आक्सीजन पर तथा 109 की हालत स्थिर है। कुल 120 संक्रमितों में 49 विदेश से कोरोना  वायरस से संक्रमित होकर आए और 29 इनके संपर्क में आने से संक्रमित हुए। इनमें चौबीस मरकज के  हैं। शेष 18 जांच के दायरे में हैं। पांच को छुट्टी मिल गई है जबकि दो की  मृत्यु हुई है। एक व्यक्ति वापस सिंगपुर चला गया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस संक्रमितों के उपचार में लगे डाक्टरों और नर्स तथा अन्य से बात की। बातचीत में सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जिसके निदान के लिए कदम उठाए जाएंगे। डाक्टरों ने कुछ मरीजों के आक्रामक होने की बात कही। राजीव गांधी  अस्पताल में दाखिल एक मरीज ने कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश भी की।  उन्होंने कहा कि डाक्टरों ने पीपीई और जांच किटों की कमी बताई है जिसके  लिये केंद्र से अनुरोध किया गया है। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिष्ठानों  में वेतन बांटने और बनाने के लिए दो-दो कर्मचारियों को दो दिन के लिये पास  जारी किये जायेंगे और वेतन खातों में भेजने को कहा जायेगा। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमितों के उपचार में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों के इसके चपेट में आकर निधन होने पर एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दिल्ली सरकार उपलब्ध करायेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »