19 Apr 2024, 14:36:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश की मदद को आगे आया सुप्रीम कोर्ट, सभी 33 जजों ने 50-50 हजार रु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 7:41PM | Updated Date: Apr 1 2020 7:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है और जिससे जितना बन पा रहा है वह पीएम केयर्स फंड में मदद कर रहा है। देश की नामचीन हस्तियों से लेकर आम जनता इस फंड में योगदान दे रही है। अब देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट के सभी 33 न्यायाधीशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। पीएम केयर्स फंड में इन सभी जजों ने 50-50 हजार रुपए का अनुदान दिया है। बता दें कि कोरोना संकट से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फंड में लोगों से सहयोग करने की अपील की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »