28 Mar 2024, 18:07:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना के बीच अब बिहार में आई ये बीमारी, मौतों से मचा हड़कंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 12:16AM | Updated Date: Apr 1 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समस्तीपु। कोरोना से जारी जंग के बीच बिहार में समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कौओं की मौत से जिले में हड़कंप मच गया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव के एक लीची बगान में कई कौवों के मरने की खबर मिलने के बाद पशुपालन विभाग सर्तक हो गया है। डा.शाहबाज के नेतृत्व में एक टीम ने मौके पर पहुंच कर मरे कौवों का सैंपल जांच के लिए पटना भेज दिया है। इस बीच कौओं के मरने को बर्डफ्लू से जोड़ कर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही राजधानी पटना के कई जगहों पर  तकरीबन 40 से 50 कौओं को मृत पाया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »