29 Mar 2024, 11:40:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिला कांग्रेस छोड़ने का फायदा, मिला ये...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 12:09AM | Updated Date: Apr 1 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शमिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया भारतीय को अब कांग्रेस छोड़ने का फायदा मिलेना शुरू हो गया है। एमपी में बीजेपी के नेतृत्व वाली शिवराज सिंह चौहान की सरकार आने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी मर्जी से अपने चहेते अधिकारियों की मनचाहे जिले में तैनाती करवा रहे हैं। अब ज्योतिरादित्य सिंधिया चाहते हैं कि कमलनाथ सरकार में जो नहीं हो पाया, वह कार्य शिवराज सरकार में हो। यानी सिंधिया चाहते हैं कि वह खुद शिवराज सरकार में शामिल हो जाएं और उनके करीबी तुलसी सिलावट को उपमुख्यमंत्री का पद सौंपा जाए।
 
कोरोना संकट के कारण लागू लॉक डाउन के बाद मध्यप्रदेश में कैबिनेट का गठन किया जाएगा और उप मुख्यमंत्रियों का नाम भी निर्धारित किया जाएगा। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कहने पर तुलसी सिलावट को शिवराज सरकार में उप मुख्यमंत्री का पद सौंपा जाए। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि मध्य प्रदेश की राजनीति में ज्योतिरादित्य सिंधिया की भूमिका काफी अहम है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »