19 Apr 2024, 08:36:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में पहली बार कोरोना के सबसे ज्‍यादा नए मामले, लोगों की संख्या पहुची 984

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 12:43AM | Updated Date: Mar 29 2020 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के 194 नये  मामले सामने आने के बाद कुल  कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 984 हो गयी हैं और दो मरीजों की मौत होने की बाद मृतकों का आंकड़ा 21 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता लव अग्रवाल ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जिन दो मरीजों की  मौत हुई है। और 84 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हुए हैं। आज केरल में कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद 69 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
 
खबरों के मुताबिक यह शख्स कुछ समय पहले दुबई से आया था। कोविड-19 का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे 22 मार्च को एर्नाकुलम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज उसने दम तोड़ दिया। उधर, दुनिया भर में कोरोना वायरस से पीड़ितों की तादाद छह लाख से ज्यादा हो चुकी है। कोरोना से स्पेन में पिछले 24 घंटे में 832 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही स्पेन में कोरोना पीड़ित मामलों की संख्या बढ़कर 5,690 हो चुकी है। इटली में कोरोना से एक दिन में 1000 लोगों की मौत, अब तक 5,690 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। जबकि वहां पीड़ितों की संख्या की संख्या बढ़कर 72,248 हो चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »