29 Mar 2024, 19:30:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सरकार ने प्याज के भंडारण की सीमा हटाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 1:32AM | Updated Date: Feb 29 2020 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्याज की कीमतों में आई गिरावट के बाद इसके भंडारण के लिए तय सीमा हटाने का फैसला किया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जनवितरण मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर प्याज के भंडारण पर लगी सीमा हटा ली है। अभी थोक विक्रेताओं को अधिकतम 25 टन और खुदरा विक्रेताओं को दो टन प्याज के भंडारण की अनुमति थी। देश में प्याज की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर 29 सितंबर 2019 को प्याज के भंडारण की सीमा तय की गयी थी। उस समय थोक विक्रेताओं को 50 टन और खुदरा विक्रेताओं को 10 टन भंडारण की अनुमति दी गयी थी जिसे बाद में दो बार घटाया गया था। पिछले वर्ष के अंत तक देश में प्याज की खुदरा कीमत 150 रुपये से 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुँच गयी थी। अभी इसमें गिरावट के बाद भंडारण सीमा हटा दी गयी 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »