20 Apr 2024, 02:11:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश 5 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर: नड्डा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 1:02AM | Updated Date: Feb 29 2020 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में देश पांच खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले बिलासपुर पहुंचे नड्डा ने कहा कि आज भारत विश्व की पांचवीं आर्थिक शक्ति बन गया है और आगामी कुछ वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था शीर्ष पर होगी। उन्होंने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने भारत दौरे के दौरान दिए गए 28 मिनट के भाषण में लगभग 20 मिनट तक नरेंद्र मोदी के बारे में ही बात की, जिससे पता चलता है कि विश्व भर में उनका कितना सम्मान है।
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह संभवत: पहली बार है कि प्रधानमंत्री के अनुरोध पर अमरीकी राष्ट्रपति 8000 किलोमीटर की दूरी तय कर केवल भारत के दौरे पर आए और अन्य किसी देश का दौरा नहीं किया। इससे भारत की विश्व भर में साख का पता चलता है और यह सब मोदी के सशक्त नेतृत्व के कारण सम्भव हो पाया है। यहां तक की इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने कहा था कि वह दिन दूर नहीं है जब यूनाईटिड किंगडम का प्रधानमंत्री भारतीय मूल का होगा। नड्डा ने कहा कि देश के लोगों ने शासन की बागडोर भाजपा को सौंपी है जिसके परिणामस्वरूप देश और प्रदेश प्रगति की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
 
उन्होंने कि आज देश में केवल भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है, जो एक विचारधारा से चल रहा है और पूरे देश में इसकी मौजूदगी है। यह केवल भाजपा में ही सम्भव है कि उनके जैसा एक छोटा कार्यकर्ता भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भाजपा और मजबूती के साथ उभरेगी। इससे पहले जेपी नड्डा का झंडूता में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने गर्मजोशी से स्वागत के लिए क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है जिसे निभाने का प्रयास जारी रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »