29 Mar 2024, 04:46:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नेता शादी का कार्ड देकर आशीर्वाद में जनता से मांग रहा वोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 5:30PM | Updated Date: Feb 28 2020 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में समाजवादी पार्टी(सपा) के एक युवा नेता ने अपनी शादी को पार्टी को समर्पित करते हुये परिजनों से आशीर्वाद स्वरूप 2022 में सपा के लिये वोट मांगा है। सपा के युवा नेता रजनीश मिश्र अपनी शादी को पार्टी को समर्पित किया है। शादी के कार्ड से लेकर पूरा आयोजन लाल-हरा रंग और चुनाव चिन्ह साइकिल के इर्द-गिर्द ही रहेगा। शादी कार्ड पर भी सपा नेता ने आशीर्वाद स्वरूप 2022 में सपा के लिए वोट मांगा है। जौनपुर में जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर वंशगोपालपुर गांव के रहने वाले सपा नेता रजनीश मिश्रा की शादी समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में शैलेंद्र त्रिपाठी की सुपुत्री शिल्पा त्रिपाठी से तय हुई है।
 
आगामी 17 मई को होने वाले इस वैवाहिक समारोह को पूर्ण रूप से सपा के रंग में रंगा जा रहा है। इसकी शुरूआत शादी के कार्ड से हो चुकी है। 
सपा नेता ने अपनी शादी कार्ड को सपा के रंग व साइकिल सिंबल के साथ छपवाया है। यही नहीं कार्ड के कवर पेज पर भगवान गणेश की फोटो छपवाने के साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव की फोटो को भी प्रमुखता दिया गया है। फोटो के बगल में साइकिल का चुनाव चिन्ह छपवाया गया है। इतना ही नहीं अखिलेश यादव की फोटो के नीचे लिखा है कि 'आशीर्वाद स्वरूप अपेक्षित 2022 में सपा को मतदान करें। 
 
मिश्र ने बताया कि शादी समारोह में जय माल सेट भी समाजवादी रंग का रहेगा और बैकग्राउंड चुनाव चिन्ह साइकिल रहेगा। मिठाई भी सपा के कलर में होंगे लाल और हरे रसगुल्ले। सजावट के लिए सपा कलर के गुब्बारों का भी प्रबंध किया गया है।  द्वार पूजा साइकिल से लगेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर रजनीश ने उन्हें शादी में शामिल होने का न्यौता दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »