29 Mar 2024, 04:45:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

डोनाल्ड ट्रंप ने नहीं लिया धोनी का नाम तो भड़क उठा ये अभिनेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 11:27AM | Updated Date: Feb 28 2020 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। हाल ही में दो दिन के भारत दौरे पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्‍वागत में भारत ने काफी तैयारियां की थी। ट्रंप अपनी पत्नी मिलेनिया ट्रंप के साथ गुजरात के अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में पहुंचे थे और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के साथ ट्रंप का स्वागत किया। इस दौरान मोटेरा स्टेडियम लोगों से खचाखच भरा हुआ था। ट्रंप ने भी मोटेरा स्टेडियम से करोड़ों हिन्दुस्तानियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के नाम का भी जिक्र किया। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं लिया जिमपर अब बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान का बयान सामने आया है। कमाल आर खान धोनी का नाम नहीं लिए जाने से नाराज हो गए हैं और उन्होंने अपना गुस्सा ट्विटर पर निकाला है। 
 
कमाल खान का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने विराट कोहली पर भी निशाना साधा है। कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'सर डोनाल्ड ट्रंप आप सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को कभी वर्ल्ड कप नहीं जिताया, लेकिन आप एमएस धोनी को नहीं जानते, जो भारत को दो वर्ल्ड कप जिता चुके हैं।  शायद आप विराट कोहली को इसलिए जानते हैं, क्योंकि वो भारतीय क्रिकेट के इतिहास सबसे बड़े ड्रामा प्लेयर हैं।
 
बता दें कि एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड का पहला खिताब साल 2007 में भारतीय क्रिकेट टीम के नाम कराया था। इसके बाद धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम साल 2011 के वनडे वर्ल्ड में चैंपियन बनी थी। वहीं विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर अपनी कप्तानी में एक बार भी वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत पाए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »