19 Apr 2024, 16:29:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

डोनाल्ड ट्रंप को विदाई में दिया गया टेबल लैंप और पत्नी को पर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:47PM | Updated Date: Feb 26 2020 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय सफल भारत यात्रा के बाद अमेरिका वापसी के लिए रवाना हो गए। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भारत दौरे पर ताज महल का दीदार किया। जब डोनाल्ड ट्रंप आगरा से दिल्ली के लिए रवाना हुए तब उन्हें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने उपहार भेंट किए। 
 
ट्रम्प के लिए संगमरमर से बना फ्लास्क (टेबल लैंप) और उनकी पत्नी मेलेनिया के लिए जरदोजी से जड़ा पर्स चुना गया है। ये दोनों उपहार ताजनगरी में ही हस्तनिर्मित हैं। प्रशासन की ओर से संगमरमर से बने ताजमहल का मॉडल और जरदोजी कला से तैयार मोर की तस्वीर भी विकल्प के तौर पर सुझाई गई थी। ये उपहार बीते दिनों ट्रम्प की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए आए सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुत किए गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »