29 Mar 2024, 21:10:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ट्रंप ने किया भारत को सलाम, आतंकवाद पर पाक को फटकारा, कहा - एक्शन ले...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 3:57PM | Updated Date: Feb 24 2020 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भीड़ से खचाखच भरे अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम से 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को संबोधित किया। भारत के सबसे बड़े स्टेडियम से ट्रंप ने पाकिस्तान और सीमापार आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया। ट्रंप ने अपने संबोधन में पाकिस्तान के आतंकवाद का जिक्र करते हुए कहा, “हम आतंक के खिलाफ कड़े एक्शन ले रहे हैं, पाकिस्तान पर भी अमेरिका ने दबाव बनाया है। पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेना होगा, हर देश को अपने सुरक्षित करने का अधिकार है। अमेरिका और भारत आतंकवादियों को रोकने और उनकी विचारधारा से लड़ने के लिए मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध हैं।
 
बता दें कि ट्रंप ने हाउडी मोदी कार्यक्रम के दौरान भी पाकिस्तान के इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। ट्रंप ने कहा, “भारत की पूरे विश्व में इस बात के लिए तारीफ की जाती है कि यहाँ लाखों हिन्दू, मुस्लिम, सिख, जैन, ईसाई और यहूदी साथ-साथ प्रार्थना करते हैं। भारत की एकता पूरे विश्व के लिए एक मिसाल है।” प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। ज्यादातर घरों में लोग गैस पर खाना बना रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »