23 Apr 2024, 16:36:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

AAP विधायक बोले - जीते जरूर हैं, लेकिन EVM पर सवाल बरकरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 12:32PM | Updated Date: Feb 14 2020 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसे में केजरीवाल की कैबिनेट पर भी सबकी नजरें हैं। एक निजी समाचार चैनल से सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भले हम चुनाव जीत गए हैं, लेकिन EVM पर सवाल बरकरार रहेगा। मैं आज भी मानता हूं कि ईवीएम से जो चुनाव प्रक्रिया है वो सही नहीं है।
 
हम जिस देश से ईवीएम खरीदते हैं वो भी बैलेट पेपर से चुनाव कराते हैं। प्रचंड जीत पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का नाम हमारे काम का पर्यायवाची है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब देश में केजरीवाल का नाम जहां-जहां पहुंचेगा, उसकी वजह उनका काम होगा। इस जीत में मजा नहीं आता, अगर भाजपा सारे हथकंडे नहीं अपनाती। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास जो झोला है, उसमें जो भी ट्रिक है, उन सभी का चुनाव में इस्तेमाल किया गया। बीजेपी की ओर से डर्टी कैंपेन और बड़े स्तर पर ध्रुवीकरण करने की कोशिश की गई, लेकिन बीजीपी उसमें सफल नहीं हो पाई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »