19 Apr 2024, 14:02:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा के 11वें अध्यक्ष पद के लिए नड्डा ने दाखिल किया नामांकन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 1:50PM | Updated Date: Jan 20 2020 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी के 11वें अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार अपराह्न यहां नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नड्डा ने अपराह्न निर्वाचन अधिकारी राधामोहन सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, 21 प्रदेश अध्यक्षों सहित विभिन्न नेताओं ने नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी को सौंपे। नड्डा का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित माना जा रहा है। 

नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पार्टी के संगठन महासचिव बी एल संतोष, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह, भूपेन्द्र यादव, अनिल जैन, पार्टी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, प्रह्लाद जोशी, हरदीप पुरी, किरन रिजीजू आदि मौजूद थे।

भाजपा अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 10:30 बजे से 13:30 बजे तक नामांकन दाखिल किया जाएगा। 13:30 बजे से 14:30 बजे तक नामांकन पत्र की जांच की जाएगी और 14:30 बजे अध्यक्ष पद के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम चार बजे नये अध्यक्ष के अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी मुख्यालय को फूलों से सजाया गया है और पार्टी कार्यकर्ताओं का जबरदस्त हुजूम उमड़ रहा है। नड्डा के गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आये हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »